मुलताई के पास फोरलेन पर हुआ हादसा
Betul Samachar News/मुलताई। जाम सांवली से सुबह की आरती में शामिल होकर लौट रहे बैतूल के श्रृद्धालुओं की कार मुलताई फोरलेन पर राइस मिल के पास मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे डिवाइडर से टकरा के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रृद्धालु बैतूल से रात लगभग 12 बजे जाम सांवली के लिए निकले थे जहां सुबह की आरती में शामिल होकर वापस बैतूल जा रहे थे इस दौरान कार चालक को झपकी आ जाने से कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बैतूल निवासी आदर्श जैन, प्रतीक खंडेलवाल, ऋतिक बारस्कर, आर्यन सोनी, आशुतोष जैन और राहुल शर्मा घायल हुए हैं । दुर्घटना के बाद वहां मौजूद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और 112 डायल टीम को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक के अनुसार किसी को भी गंभीर चोट नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
Betul Samachar: चूड़ियां में साधु बाबा समाधि स्थल पर आज लगेगा मेला

