ताप्ती मेले की अव्यवस्थाओं को लेकर व्यापारियों ने जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/मुलताई। ताप्ती मेले में समस्याओं के निराकरण को लेकर मंगलवार नगर के व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने जनसुनवाई में पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मेले में दुकानों के आवंटन, बिजली, पानी, सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में व्यापारियों ने मांग की कि ताप्ती मेले में दुकानों का आवंटन पूर्व वर्षों की तरह किया जाए तथा पिछले वर्ष की दरों पर ही प्लॉट आवंटित किए जाएं। साथ ही झूलों की दरें भी पूर्ववत रखने, बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने और बिजली आपूर्ति का समय शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक निर्धारित करने की मांग की गई। व्यापारियों ने मेले में सीसीटीवी कैमरे, प्रतिदिन पानी की टंकी, पर्याप्त मार्ग व्यवस्था, पुलिस चौकी, स्ट्रीट लाइट, फायर ब्रिगेड की 24 घंटे व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की मांग रखी। इसके अलावा अवैध रूप से हुई झूला नीलामी को निरस्त करने तथा महिला एवं पुरुषों के लिए शौचालय एवं स्नानघर की व्यवस्था करने की भी बात कही गई।व्यापारियों ने यह भी बताया कि होटल संचालकों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए और होटल व्यवसायियों के लिए मांग अनुसार स्थान निर्धारित किया जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में बड़ी संख्या में मेले में दुकानें लगाने वाले स्थानीय व्यापारी शामिल थे।

Read Also: जाम सांवली से सुबह की आरती कर के लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 6 घायल

Leave a Comment