श्रद्धालुओं में रोष, कहा प्रतिदिन मंदिर का खुलना जरूरी
Betul Samachar News/मुलताई। ताप्ती तट स्थित सभी मंदिर जहां प्रतिदिन खुलते हैं तथा श्रद्धालु पूजन पाठ करके दीप जलाते हैं वहीं परिक्रमा मार्ग पर स्टेशन रोड के पास का संकट मोचन हनुमान मंदिर में ताला लगा रहता है। कार्तिक पूर्णिमा जैसे पर्व पर भी मंदिर का ताला नही खुलने से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है तथा प्रतिदिन मंदिर खोलने की मांग की जा रही है ताकि हनुमान भक्त पूजन पाठ कर सकें। मंदिर के आसपास के श्रद्धालु नितिन गोलू ओंकार, पवन साहू, कैलाश झरबड़े, विनोद धोपाड़े, सुखदेव पंवार, सुदेश भुसारी, गोलू साबले, गोलू देशमुख, राजेश अग्रवाल, गोकुल पंवार, मुंशी पंवार तथा राजेन्द्र खन्ना सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि हुँनुमान मंदिर कभी कभी ही रखोला जाता है अन्यथा अन्य दिन मंदिर बंद रहता है। उन्होने कहा कि विशेष त्योहारों पर मंदिर खुलना आवश्यक है ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी हनुमान जी के दर्शन कर सकें। उन्होने कहा कि मंदिर प्रतिदिन खुलकर उसमें पूजन पाठ हो एवं दीप जलाए जाएं लेकिन मंदिर मनमर्जी से खोला जाता है तथा प्रायः मंदिर बंद रहता है। कार्तिक पूर्णिमा पर भी मंदिर में ताला लगा रहने से श्रद्धालुओं में भारी रोष है इसलिए मंदिर प्रतिदिन खुलवाना आवश्यक है।
Betul Ki Khabar: कार्तिक पूर्णिमा तक नही लगे झूले, मेला प्रारंभ होने में हो सकता है विलंब

