सेवानिवृत्त सहायक यंत्री रमेश गव्हाड़े के पुत्र की दुर्घटना में मृत्यु

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                   बैंगलौर से लाया शव, पैतृक ग्राम डोहलन में अंतिम संस्कार

Betul Samachar News/मुलताई। नगर पालिका मुलताई के सेवानिवृत्त सहायक यंत्री रमेश गव्हाड़े के पुत्र हिमांशु गव्हाड़े उम्र लगभग 35 वर्ष की बैंगलौर के पास सड़क दुर्घटना में बुधवार मृत्यु हो गई। हिमांशु बैंगलौर में कार्यरत थे तथा दो पहिया वाहन से आफिस जा रहे थे इसी दौरान एक ट्राले की चपेट में आ गए। घटना की सूचना नगर में लगते ही शोक की लहर फैल गई। हिमांशु का शव फ्लाईट से बैंगलौर से गुरूवार सुबह भोपाल लाया गया जहां से दोपहर लगभग 2.45 बजे पैतृक ग्राम डोहलन ले जाया गया जहां अंतिम संस्कार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु सहायक यंत्री रमेश गव्हाड़े का दो पुत्रियों के बीच इकलौता पुत्र था । अंतिम संस्कार में सांसद डीडी उईके, विधायक चंद्रशेखर देशमुख सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण पहुंचे। अंतिम यात्रा में पूरे जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तथा मृतात्मा के लिए मौनधारण कर श्रद्धांजली दी।

Guru Nanak Jayanti 2025: गुरूसाहब बाबा के मंदिर में चढ़ाया निशान, बांटा हलुआ

Leave a Comment