Betul Samachar News- सरकार के सारे दावे खोखले; गौशाला में लगातार जानवरों की हो रहीं मौतें

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/चिचोली :- प्रदेश की सरकार गोवंश की सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है l गौशाला में पशुओं की दुर्दशा बनी हुई है l गौशाला का प्रबंध सही तरीके से नहीं होने के कारण गौशाला की दुर्दशा बनी हुई है गौशाला में लगातार गौवंश मौतें हो रही हैं l विकासखंड चिचोली के अंतर्गत देवपुर कोटमी ग्राम पंचायत के सिपलाई गाँव मे निश्चित गौशाला में गायों की लगातार मोटे हो रही हैं चार पानी और उचित इलाज क्या भाव में कई गांव की हालत गंभीर बनी हुई है मौके पर कई मृत गाय पाई गई l उपचार के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जाती है । जबकि गौशाला का संचालन समूह की महिलाएं द्वारा की जा रही है वे भी शासन के नियमो और कायदो के आगे बेबस है। समूह की महिलाओं को गौशाला चलाने के लिए प्रति गोवंश के नाम पर 20 प्रतिदिन मिलते हैं जिसमें चार पानी चिकित्सा साफ सफाई भी करना पड़ती है। लेकिन इन सब समस्याओं से जवाबदारी अधिकारियों को कोई लेना-देना नहीं है । क्षेत्र के जागरूक बजरंग दल के यश वर्मा ने बताया कि सिप्लाई स्थित गौशाला दयनीय स्थिति में है । गौशाला में मृत अवस्था में पड़ी हुई है उनकी देखभाल करने वाला भी कोई मौजूद नहीं था । संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच के गौशाला के प्रबंधन में सुधार के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहे हैं ऐसी स्थिति में गौशाला की दुर्दशा बनी हुई है l

Read Also: स्वच्छता अभियान एकजुट होकर अपने आसपास से ही करें प्रारंभ – विधायक

Leave a Comment