Betul Samachar News- उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

विवाद थाने तक पहुंचा…

Betul Samachar News/चिचोली:- तहसील मुख्यालय के ग्राम पंचायत गोधना गांव में स्वास्थ्य उप केंद्र भवन निर्माण में घोर अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध करते हुए घटिया निर्माण कार्य मौजूदगी में उपयोग कार्य लाल इर्ट को हटाने मांग की है. उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों मौके पंचनामा बनाया और विभाग के अधिकारियों को शिकायत की बाद में विवाद की स्थिति होने पर मामला थाने तक पहुंचा

ग्रामीणों ने बताया कि इतने बड़े भवन निर्माण में घटिया क्वालिटी के गिट्टी, ईंट और घटिया किस्म कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है. साथ ही फ्लाई ऐश ईट के स्थान पर लाल ईट का इस्तेमाल किया जा रहा है. जनपद सदस्य प्रमिला उईके , अर्जुन ढाबले बालमुकुंद कवडे , जितेंद्र सिंह इवने आसाराम यादव रामलाल परते रामदेव कण्डे ,संदीप इवने कि भवन के पिलर में छ्तमें कम लोहे छड़ लगाया गया है. फ्लाई ऐश के स्थान पर लाल का उपयोग किया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण स्थल पर संवेदक द्वारा अब तक योजना का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. बिना योजना का बोर्ड लगाये काम शुरू करना गलत है . ऐसे में भवन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. संवेदक द्वारा निर्धारित मापदंड का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. आई एस कोट के अनुसार भवन निर्माण करना है करना है घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो निर्माण स्थल पर ठेकेदार के गुर्गे के द्वारा ग्रामीण पर मारपीट के लिए उतारू हो गया। भवन निर्माण में काम सीमेंट का उपयोग करने पर और छत ढलाई के दौरान लोहे का छड़ का दूर-दूर उपयोग किया है पिलर में लोहे की राड पर दिखाई दे है उप स्वास्थ्य केंद्र में घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर पंचनामा बनाया और अधिकारियों को सूचना दी l

Read Also: Accident News- साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

भवन विभाग के इंजीनियर संदीप धुर्वे से पूछे जाने पर बताया कि निर्माण कार्य फ्लाई एश इर्ट से निर्माण करना है और मानक के अनुसार मेटेरियल लगाया जायेगा

उप स्वास्थ्य केंद्र में हुए विवाद के मामले में थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने बताया कि ठेकेदार एवं ग्रामीणों की ओर से आवेदन आए थे दोनों में आपसी सामंजस हो गया

Leave a Comment