नगर में ताप्ती तट की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
Betul Samachar News/मुलताई। पवित्र नगरी में तट रक्षक समिति ने मटन मार्केट को अन्यत्र लगाने की मांग की गई है। समिति के घनश्याम सोनी ने बताया कि नगर में धार्मिक स्थल के पास ही मटन मार्केट वर्षों से संचालित किया जा रहा है जिसे पवित्र नगरी घोषित होने के बावजूद नही हटाया गया। उन्होने शिकायत में कहा है कि नागदेव मंदिर के पास मटन, मछली मार्केट संचालित किया जा रहा है जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही है। समिति द्वारा आपत्ति जताते हुए जनसुनवाई में एसडीएम राजीव कहार से मटन मार्केट हटाने की मांग करते हुए कहा कि स्टेशन मार्ग पर दुर्गा मठ तक ताप्ती सरोवर में गंदा पानी समाहित हो रहा है जिसका निराकरण नही किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि लंबे समय से पवित्र नगरी में नियमों को लागू करने की मांग की जा रही है लेकिन 16 वर्ष होने के बावजूद अभी तक मुलताई में पवित्र नगरी में लागू होने वाले नियमों का पालन नही किया जा रहा है। घनश्याम सोनी ने बताया कि वे सतत शासन प्रशासन को स्थिति से अवगत करा रहे हैं इसके बावजूद कोई भी कार्य नही किया जा रहा है। सोनी ने बताया कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का निराकरण नही किया जा रहा है इसके पीछे क्या कारण हैं। उन्होने कहा कि पवित्र नगरी की गरीमा लगातार धूमिल होती जा रही है लेकिन शासन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
Read Also: अधिकतम कार्य करने हेतु प्राप्त हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना का सी प्रमाण पत्र

