मासोद मंडल ‘मन की बात’ कार्यक्रम देखने में प्रदेश में लगातार तीसरी बार नंबर वन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/मुलताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 नवंबर, रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुलताई विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह के साथ सुना गया। विधानसभा के सभी 296 बूथों पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश को देखा–सुना।

भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, अध्यक्ष गणेश साहू, सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। सबसे खास बात यह रही कि मुलताई विधानसभा का मासोद मंडल ‘मन की बात’ कार्यक्रम देखने-सुनने में मध्य प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान पर आया है। भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह उपलब्धि मंडल कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के सहयोग से संभव हुई है।इस उपलब्धि पर मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख, मंडल प्रभारी इंद्रपाल पुंडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली विनोद इरपाचे, मन की बात अभियान प्रभारी राजेंद्र ठाकरे, मंडल महामंत्री एवं मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।

Accident News: दो बाईक में भिड़ंत चार लोग घायल, मासोद रोड पर हुई दुर्घटना

Leave a Comment