Betul Samachar News/मुलताई। मध्य्प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे जल संचय अभियान के तहत सोमवार विकासखंड प्रभातपट्टन के ग्राम पंचायत वायगांव में बोरी बन्धान कार्यक्रम रखा गया। जिला समन्वयक प्रिया चौधरी जी के मार्गदर्शन में पंच पांडव नदी पर बोरी बन्धान किया गया । वर्षाजल संचयन एवं जल के सदुपयोग के लिए विकासखंड समन्वयक राधा बरोदे द्वारा सी एम सी एल दी पी छात्रों को कक्षा में प्रेरित किया गया ।जिसमें सभी छात्रों को एक एक बोरीबन्धान का लक्ष्य दिया गया था।नदी पर 65 बोरियों से बोरीबन्धान बनाया गया एवं बहते हुए जल को रोका गया। बोरीबन्धान के पश्चात जिला समन्वयक द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों से पानी बचाने की अपील की व जल संचय करने हेतु बोरी बन्धान जैसे प्रयास करने को कहा गया साथ ही यह भी बताया कि रुका हुआ जल न सिर्फ मवेशियों व सिंचाई के काम आएगा बल्कि इससे ग्राम का जलस्तर भी बढेगा। बोरीबन्धान के पश्चात सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार कराया गया। छात्रों द्वारा प्रस्फुटन वाटिका का अवलोकन भी किया गया।उक्त कार्य प्रस्फुटन समिति वायगांव अध्यक्ष पंढरीनाथ पाटणकर, सचिव भोजराज पाटणकर, रोजगार सहायक अजय निराटकर परामर्शदाता नितेश सोलंकी, वीरेंद्र सूर्यवंशी, माधोराव कापसे रोशन लोखंडे एवं प्रियंका ठाकरे के अलावा छात्रों एवं ग्रामीणों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम कामथ में प्रारंभ हुआ 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

