Betul Samachar News- 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव होगा संपन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/मुलताई। पवित्र नगरी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ताप्ती महोत्सव की संस्कृति संचालनालय द्वारा इस वर्ष घोषणा कर दी गई है। विभाग द्वारा आगामी 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव के आयोजन की तिथी घोषित की गई है। तीन दिवसीय आयोजन में लोक संस्कृति के लोक नृत्य, लोक गायन सहित सुगम संगीत का आयोजन होगा जिसमें ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देंगे। उक्त तीन दिवसीय कार्यक्रमों में किन कलाकारों को प्रस्तुति देने के लिए पवित्र नगरी बुलाया जाएगा इसकी जानकारी अभी संबन्धित विभाग द्वारा नही दी गई है। कार्यक्रम के भव्य आयोजन एवं ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुति के लिए पूर्व में विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने जहां संस्कृति मंत्री से चर्चा की गई थी वहीं नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर द्वारा संस्कृति संचालनालय को पत्र लिखकर ख्याति प्राप्त कलाकारों की सूची भी दी गई थी। कार्यक्रम के संबन्ध में नगर पालिका के संतोष शिवहरे ने बताया कि संबन्धित विभाग के द्वारा कुछ ही दिनों में पवित्र नगरी में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की भी घोषणाा की जाएगी। गौरतलब है कि पवित्र नगरी घोषित होने के बाद प्रतिवर्ष तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का आयोजन प्रारंभ किया गया जिसमें देश के ख्याति प्राप्त कलाकार, लोक गायक, लोक नर्तक सहित कविगण प्रस्तुति दी जा रही है। इस वर्ष भी देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों के द्वारा भव्य प्रस्तुति देने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Betul Ki Taja Khabar: चिचोली के श्री तप श्री स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

Leave a Comment