पुराने कपड़ों से विद्यार्थियों ने तैयार किए बिछौने, वेस्ट टू वेल्थ का अनूठा उदाहरण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई द्वारा गुरुवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रेरणादायक और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वर्षा खुराना के मार्गदर्शन में एनएसएस स्वयंसेवकों ने अस्पताल में भर्ती नवजात शिशुओं के परिजनों को कपड़ों से बने बिछौने वितरित किए। इस पहल की सबसे विशेष बात यह रही कि ये बिछौने’ बाजार से खरीदे नहीं गए थे, बल्कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पुराने कपड़ों का पुनर्पयोग करते हुए स्वयं तैयार किए थे। इस अभियान का उद्देश्य ठंड के मौसम में नवजात शिशुओं को गर्माहट और सुरक्षा प्रदान करना था। साथ ही समाज में ‘वेस्ट टू वेल्थ’ का संदेश देना भी था। कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुलताई के बी.एम.ओ. डॉ. गजेंद्र मीणा, नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ। नवजात शिशुओं के परिजनों ने जब विद्यार्थियों के हाथों से प्रेमपूर्वक बनाई गई तालकिया प्राप्त कीं, तो उन्होंने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए छात्रों के सेवा भाव को प्रेरणादायक बताया।

Betul Samachar- मुलताई के रग्बी खिलाड़ियों का अश्मिता खेलो इंडिया प्री-ज़ोनल कैंप में चयन

Leave a Comment