केबिन जलकर खाक, चालक ने कूदकर जान बचाई
Betul Samachar News/मुलताई । फोरलेन पर नागपुर की ओर खंबारा घाट में रविवार सोमवार की दरमियानी रात 1.40 बजे नागपुर की ओर जा रहे लहसुन से भरे ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई जिससे अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। बताया जा रहा है कि चालक ने जलते केबिन से कूदकर जान बचाई। सूचना पर मुलताई से फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू किया। फायर कर्मचारी मनोज सिंह, दीपक अहिरवार और सुमित पुरी ने बताया कि लहसुन से भरे ट्रक में आग लगने की सूचना पर वे घटना स्थल पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया जिससे ट्रक का पिछला हिस्सा क्षति से बच गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक एम एच 40 सीटी 6154 लहसुन भरकर जा रहा था। खंबारा घाट में पहुंचते ही ट्रक के केबिन से धुआं उठने लगा और अचानक आग भड़क गई। आग लगते ही चालक ने तुरंत ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। चालक को मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित है। पूरे मामले में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।
Betul Ki Khabar: घने कोहरे की आगोश में रहा नगर, वाहनों की रफ्तार पड़ी धीमी

