नल जल योजना के ठेकेदार का गजब का कारनामा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में नल जल योजना के तहत सड़क खोदने का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 1,2 ,8,और 10में पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने सड़क के बीचों-बीच खुदाई कर दी।

ठेकेदार ने सड़क के बीच से नल जल योजना की पाईप लाईन डाल दी है जिसमें पाईप डालकर मट्टी से भर दिया गया है जिसमे अब कीचड़ और गड्ढे जैसी स्तिथि हो गई है जिससे वार्ड वासियो का कहना है कि पाईप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई जेसीबी मशीन से अच्छी और नई सड़क बर्बाद कर दी है गई है जिससे लोगों का कहना है कि बिना कोई।प्लान के ठेकेदार द्वारा अपनी मनमानी कर रहा है जिसमे यहा खुदाई की गई लगभग 3 फिट की सड़क को कोई अच्छा प्लान तैयार किया जाता तो यहाँ सड़क किसी एक तरफ से और कटिंग मशीन से खुदाई की जा सकती थी और यहाँ सड़क बर्बाद होने से बच जाती जिसकी शिकायत वार्ड पार्षद भी कर चुके है पर ठेकेदार की मनमानी के आगे किसी एक कि बात नही सुनी जाती और मनमानी कर अपना काम निकाल रही अब कनेक्शन देने के लिए एक बार खुदाई और कि जायँगी खुदाई से निकला मलबा और मुरम भी सड़क पर ही छोड़ दिया गया है। इसके कारण सड़क के बीच में ढेर लग गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Betul Ki Taja Khabar- शाला परिसर से लगकर लोगों ने कर लिया अतिक्रमण

वार्ड वासी विकाश सोनी ने बताया कि ठेकेदार को सड़क के किनारे से खुदाई करनी चाहिए थी, ताकि नई बनी सड़क को कम नुकसान हो। तीनों वार्डों के लोग अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि टूटी हुई सड़क की मरम्मत कब होगी। उनका कहना है कि बड़ी मुश्किल से नई सड़क बनाई गई थी, लेकिन अब इसकी मरम्मत कौन करेगा, यह एक बड़ा सवाल है।

Leave a Comment