Betul Samachar News- जल प्रदाय का अंतराल एक दिन कम करने की मांग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                            नपा उपाध्यक्ष एवं पार्षद ने सौंपा सीएमओ को ज्ञापन

Betul Samachar News/मुलताई। नगर में वर्तमान में तीन दिन के अंतराल में जल प्रदाय किया जा रहा है जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा है। नगर पालिका द्वारा नये संपवेल का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है जिससे अब जल संग्रहण की क्षमता बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में नगरवासियों को जिस अंतराल में पानी दिया जा रहा है उसे कम करने की मांग नपा उपाध्यक्ष शिव माहोरे, पार्षद अंजलि शिवहरे तथा कांग्रेस नेता सुमीत शिवहरे ने सीएमओ विरेन्द्र तिवारी को ज्ञापन सौंपकर की गई है। उन्होने कहा कि पर्याप्त बारिश होने तथा हरदौली जलाशय में अथाह पानी होने के बावजूद नगरवासियों को आवश्यकता अनुसार पानी नही मिल रहा है तथा कहीं कहीं तो लोग पानी के लिए जूझने पर मजबूर हैं। उन्होने कहा कि नगर पालिका द्वारा नये संपवेल का कार्य पूर्णी कर लिया गया है जिससे पर्याप्त पानी संगहण हो सकता है तथा पूर्व की अपेक्षा चार से पांच गुना अधिक होने से बिजली प्रदाय बाधित होने के बावजूद लोगों को जलापूर्ति की जा सकती है इसलिए शीघ्र अब जल प्रदाय अंतराल को कम किया जाए ताकि लोगों को भरपूर पानी मिल सके।

Read Also- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथलकुण्ड में युवा दिवस पर 150 बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार

इस संबन्ध में कांग्रेस नेता सुमीत शिवहरे ने बताया कि पहले जहां 50 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता थी वहीं अब नये संपवेल निर्माण के बाद पांच गुना अधिक क्षमता हो सकती है इसलिए लोगों को पानी की कमी नही आने देना चाहिए। इस संबन्ध में सीएमओ तिवारी ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि नये संपवेल पूर्ण होने के बाद शीघ्र नगर में जल प्रदाय की स्थिति सुधारी जाएगी।

Leave a Comment