लंबे समय से की जा रही थी मांग, विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
Betul Samachar News/मुलताई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को प्रभात पट्टन स्थित शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय तक पहुँचने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप कर प्रदर्शन किया गया था। परिषद द्वारा उठाई गई इस लंबे समय से लंबित जनहितकारी मांग को अब स्वीकार कर लिया गया है, जिससे विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के निरंतर प्रयासों एवं आंदोलन के परिणामस्वरूप विद्यालय तक पहुँचने वाली लगभग 200 मीटर सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में थी, जिससे विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
परिषद द्वारा ज्ञापन एवं प्रदर्शन के माध्यम से लगातार जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया गया। इसके पश्चात विधायक प्रतिनिधि रविंद्र रवि देशमुख द्वारा विद्यालय एवं क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख को अवगत कराया गया, जिस पर विधायक देशमुख ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की।क्षेत्रीय विधायक देशमुख ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग को स्वीकार करते हुए यह आश्वासन भी दिया कि वे स्वयं प्रभात पट्टन पहुँचकर स्थल का निरीक्षण करेंगे तथा कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।
Betul Ki Taja Khabar: जगतगुरू शंकराचार्य एवं साधु संतों पर प्रहार से सनातन धर्म अनुयायियों में रोष
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बैतूल जिला संयोजक दीपेंद्र पवार, नगर मंत्री टोनी शिवहरे, नगर सह मंत्री शुभम खवादे, नगर सह मंत्री रवि तायवाड़े, सानिध्य पाल, राजा कसारे, आयुष पाल, संकेत मालवीय, गौरव ओंकार, यश पोटफोड़े सहित परिषद के अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

