Betul Samachar News: मनरेगा की कमियों को दूर करके बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                  विकसित भारत जी राम जी योजना पर कार्यशाला के आयोजन

Betul Samachar News/मुलताई। मनरेगा की कमियों को दूर करके रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए अब विकसित भारत जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार दिया जाएगा। उक्त उद्गार भाजपा शुक्रवार दोपहर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने विकसित भारत जी राम जी योजना पर आयोजित कार्यशाला के दौरान व्यक्त किए। इस दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नरेंद्र गढ़ेकर, नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, गणेश साहू, राजेश हिंगवे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन की नींव और चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय मनरेगा नाम से संचालित योजना में जो कमियां थीं, उन्हें दूर कर विकसित भारत जी राम जी योजना के माध्यम से सुधार किया गया है।

BETUL NEWS: पिता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्राम विकास के लिए दिए 1 लाख 35 हजार रुपए

उन्होंने बताया कि श्रमिकों को रोजगार के अवसर बढ़ाने, भुगतान को आधार व बायोमेट्रिक प्रणाली से पारदर्शी बनाने और पलायन रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने केंद्रीय बजट को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि ग्राम सभा और सरपंच की सहभागिता से गांवों के विकास की योजना तैयार की जाएगी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करना है। वहीं नगर मंडल प्रभारी नरेंद्र गढ़ेकर ने योजना को ग्राम विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पूर्व जिला महामंत्री अशोक नागले ने संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment