गांव गांव में युवाओं को सौंपा जा रहा दायित्व
Betul Samachar News/मुलताई। हिन्दू संगठन विहिप तथा बजरंग द्वारा गांव गांव में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर युवाओं के दायित्व सौंपा जा रहा है। इसी तारतम्य में मुलताई क्षेत्र के ग्राम पांढरी स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार रात विहिप तथा बजरंग दल द्वारा पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। मुलतापी मुख्य दायित्वमान पदाधिकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला सह संयोजक भूपेश साहू , प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण राऊत, प्रखंड संयोजक दीपांशु साहू , सागर बजरंगी, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख पंकज बिहारे, प्रखंड बाल उपासना प्रमुख आशिष डहारे, गौ सेवक चेतन चोपड़े ने सभी दायित्वमान बजरंग दल के पदाधिकारियों की सहमती से पांढरी में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल का गठन किया गया जिसमें विश्व हिन्दू परिषद की घोषणा में चन्द्रशेखर धाड़से अध्यक्ष, दिपक कवड़कर उपाध्यक्ष,प्रविण कवड़कर मंत्री, यश कवड़कर सहमंत्री नियुक्त किए गए। इसी तरह बजरंग दल की घोषणा में आकाश कवडकर संयोजक,अंशु कवडकर सहसंयोजक,राज कवडकर गौ रक्षा प्रमुख, रोशन कवडकर सह गौ रक्षा प्रमुख प्रणव कवडकर-बाल उपासना प्रमुख,प्रदीप कवडकर महाविद्यालय प्रमुख,राहुल कवडकर सुरक्षा प्रमुख, रामा कवडकर -साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास कवडकर-प्रसार प्रचार प्रमुख महेश कवडकर मठ मंदिर प्रमुख, को दायित्व सौंपा गया। विहिप बजरंग दल के नविन दायित्वमान बजरंगियों को संगठन के विस्तार के रूप में त्रिशूल दीक्षा और धर्म रक्षा निधि संग्रह सहित आगामी संगठन के कार्यक्रम जानकारी दी गई । सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
Accident News: बस का इंतजार कर रही महिला को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर

