87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ए-प्लस ग्रेड लाने पर छात्रा महक परवीन सम्मानित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/मुलताई: पीएम श्री माध्यमिक स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं की छात्रा महक परवीन को 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ए-प्लस ग्रेड हासिल करने और प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें शील्ड प्रदान कर बधाई दी गई तथा उनकी उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छात्राओं की मेहनत और अनुशासन से प्रेरित होकर अन्य विद्यार्थी भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होते हैं। कार्यक्रम में अन्य कक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और लगन के साथ अध्ययन करने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान विद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी गई।

Betul Ki Taja Khabar- गायत्री प्रज्ञा पीठ में नारी जागरण शिविर आयोजित

Leave a Comment