Betul Samachar News: सहकारी दुग्ध संघ द्वारा विवाह में कन्या को दी 11 हजार की राशि

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                     सहकारी दुग्ध संघ द्वारा शुरू की गई सांची भात मायरा योजना के तहत सहयोग

Betul Samachar News/मुलताई। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित सांची द्वारा शुरू की गई ”सांची मायरा’ ‘योजना एक अनूठी भावात्मक पहल है, जिसके तहत संघ के सदस्य दुग्ध उत्पादों की बेटियों की शादी में सांची परिवार दुग्ध संघ द्वारा 11 हजार रुपए नगद साड़ी, कपड़े फल मिठाई और श्रीफल भेंट किए जाते हैं। यह योजना किसानों के साथ जुड़ाव को मजबूत करने के लिए लाई गई है ।इस योजना में भोपाल दुग्ध संघ से जुड़े पंजीकृत दुग्ध सहकारी समिति के सदस्य लाभार्थी रहेंगे। इसी कड़ी में मंगलवार दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी दुग्ध संघ के महाप्रबंधक राजेश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन एवं जिला नोडल अधिकारी प्रसून जोशी बैतूल की उपस्थिति में दुग्ध उत्पादक समिति दुनावा के दुग्ध प्रदायक सदस्य रामकिशन जी खरखुसे की सुपुत्री वैशाली के विवाह के अवसर पर भोपाल दुग्ध संघ की ओर से मायरा भात योजना के अंतर्गत मायरा भरा गया। जिसमें 11हजार की नगद राशि फल गिफ्ट तथा कपड़े भेंट किए गए। इसके साथ ही बिटिया को दुग्ध संघ से जुड़े रहने की प्रेरणा दी गई और दांपत्य जीवन सुखमय हो ऐसी शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर मार्ग पर्यवेक्षक बालाराम परिहार, काशीनाथ कवड़कर, संतोष देशमुख ,दिनेश भादे एवं देवकी बैंगा उपस्थित रहे। दुनावा दुग्ध उत्पादक समिति से, रामकिशन खरखुसे, लल्ली बाई बारंगे ,रामेश्वर ऊईके, चिन्ध्या साहू, रमेश बारंगे, राजकमल सूर्यवंशी, लिंबाजी कौशिक, देवेंद्र विश्वकर्मा, विक्रम बिहारे , ममता बाई एवं सचिव बल्लू खपरिये , टेस्टर तरुण साहू की उपस्थिति रही।

Read Also- जल जीवन मिशन के तहत ठेकदार ने अधिकारियों से सांठ गांठ कर लगाए घटिया पाईप

Leave a Comment