डॉ. कमलेश कुमार सरिया ने संभाला प्राचार्य का कार्यभार
Betul Update News/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 31 दिसंबर 2025 को एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वर्षा खुराना को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई साथ ही डॉ. कमलेश कुमार सरिया ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। समारोह में उपस्थित जनभागीदारी समिति के जयश संघवी तथा डॉ. राजेंद्र ठाकुर ने डॉ. खुराना के कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान प्राचार्य डॉ. वर्षा खुराना का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। इस भावुक क्षण में डॉ. खुराना के निर्देशन में पीएचडी कार्य पूर्ण करने वाले शोधार्थी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने मार्गदर्शक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह के दौरान डॉ. वर्षा खुराना ने विधिवत रूप से प्राचार्य पद का प्रभार डॉ. कमलेश कुमार सरिया को सौंपा। डॉ. सरिया ने कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि वे महाविद्यालय की गरिमा को बनाए रखने और शैक्षणिक गुणवत्ता को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी.आर. बारस्कर, प्रो. एम.बी. मसराम और प्रो. तारा बारस्कर सहित समस्त स्टाफ ने डॉ. खुराना के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेन्द्र कुमार हनोते ने किया।
Betul Daily News- विद्युत साख समिति द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

