दस्तावेज और नकदी की जांच
Betul Update News/मुलताई। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मुलताई-नागपुर नेशनल हाईवे पर स्थित खंभारा टोल प्लाजा पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टोल प्लाजा पर आय-व्यय, नकदी लेनदेन, टोल वसूली और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की गहन जांच की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम चार वाहनों में टोल प्लाजा पहुंची थी। टीम ने टोल संचालन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच शुरू की और कर्मचारियों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की। अचानक हुई इस कार्रवाई से टोल प्लाजा परिसर में हड़कंप मच गया, वहीं कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई मध्यप्रदेश आयकर विभाग के नेतृत्व में की जा रही है, जिसमें महाराष्ट्र के अधिकारी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह 5 बजे दबिश दी जिसके बाद जांच चलते रही। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टोल संचालन में किसी तरह की अनियमितता हुई थी।
Betul Ki Taja Khabar- दुनावा में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन

