Betul Update News: ज्ञानेश्वर मंदिर में पहले दिन 20 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                            गुप्त नवरात्र में हो रहे प्रतिदिन आयोजन

Betul Update News/मुलताई। मासोद रोड पर स्थित ज्ञानेश्वर शिव मंदिर परिसर में रविवार से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और अभिषेक अनुष्ठान शुरू हआ। पहले दिन शिवभक्तों ने 20 हजार पार्थिव शिव लिंग का निर्माण किया। सोमवार को से सुबह 8 बजे से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण शुरू होगा। शिव भक्तों ने अधिक से अधिक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करने का संकल्प लिया है। पहले दिन युवा और महिला शिव भक्तों ने उत्साह के साथ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। सुबह 9 से 12 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण के बाद पं.राहुल शर्मा, पं. अभय तिवारी और ऋतिक शर्मा ने पूजन और अभिषेक कराया। पं.राहुल शर्मा ने बताया गुप्त नवरात्र में शिवालय परिसर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण और अभिषेक करने का विशेष महत्व है। पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर अभिषेक करने से सर्वगृह बाधा का निवारण होता है। सुख समृद्धि और मनोकामना पूरी होती है। ज्ञानेश्वर शिव मंदिर के शिवा खंडेलवाल, डॉ.हेमंत देशमुख, विनोद ठाकरे, अमित पवार, डॉ. कृष्णा धोटे, चंदू देशमुख,केके कावड़े, मोनू साहू, विशु सोलंकी, जय साहू, अनीश साहू, उत्तम देशमुख सहित अन्य ने बताया 27 जनवरी तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान होगा। सोमवार को युवा दीप साहू, रजत, विक्की साहू ने पांच हजार से अधिक पार्थिव शिवलिंग निर्माण करने का संकल्प लिया है। पार्थिव शिवलिंग निर्माण के बाद साध्वी रजना दीदी के प्रवचन होगे। अधिक से अधिक लोगों को पार्थिव शिवलिंग निर्माण और प्रवचन सुनने उपस्थित होने का निवेदन किया है।

BETUL NEWS: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा की दृष्टि से होटल एवं लाज की जांच

Leave a Comment