Betul Update News: रासेयो शिविर के छठवें दिन स्वच्छता और कला का संगम, जिला संगठक ने किया निरीक्षण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
Betul Update News
                                                        सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगा रंग प्रस्तुति ने बांधा समां

Betul Update News/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई की राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई द्वारा ग्राम पंचायत भवन करपा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर सफलता के साथ अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। शिविर के पांचवें और छठवें दिन प्रशासनिक निरीक्षण, मतदाता जागरूकता और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शिविर के पांचवें दिन डॉ. जी.पी. साहू जिला संगठक, रासेयो बैतूल ने शिविर स्थल का विशेष निरीक्षण किया। उनके साथ प्रो. शंकर सातनकर कार्यक्रम अधिकारी, पुरुष इकाई बैतूल, डॉ. एल.एल. राउत, पी. एम. श्री शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पांढुरना से मतदाता जागरूकता विशेषज्ञ विनोद खन्ना जिला मास्टर ट्रेनर और रविशंकर पवार उपस्थित रहे।
अतिथियों ने स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान की अपील की और स्वयंसेवकों के सेवा कार्यों की सराहना की।

छठवां दिन गीतों की गूंज और रांगोली से सजा परिसर

छठवें दिन की शुरुआत ऊर्जावान प्रभात फेरी के साथ हुई। रासेयो के प्रेरणादायी गीतों और नारों के साथ स्वयंसेवकों ने पूरे ग्राम का भ्रमण कर ग्रामीणों को जगाया। इसके पश्चात सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

Read Also: आष्टा से अमरावती घाट सड़क निर्माण की मंजूरी पर ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

परियोजना कार्य एवं स्वच्छता अभियान

परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने पंचायत भवन परिसर की गहन साफ-सफाई की। साथ ही, परिसर में आकर्षक और रंग-बिरंगी रांगोली बनाकर स्वच्छता और सुंदरता का संदेश दिया गया। शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, इस दौरान स्वयंसेवकों एवं ग्रामीण बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। गीतों, नृत्यों और लघु नाटकों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित ग्रामीण मंत्रमुग्ध हो गए।

Leave a Comment