Betul Update News/मुलताई:- अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर महिला मंडल अग्रवाल समाज द्वारा सोमवार को विविध सांस्कृतिक, खेलकूद और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन 15 सितंबर से शुरू हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए वन मिन्ट गेम्स, पासिंग द बॉल और सडन चेयर रेस जैसी रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में 16 प्लस, 30 प्लस और 50 प्लस आयु वर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से बच्चों के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 2 से 15 वर्ष के बच्चे शामिल हुए। शाम 6 बजे से बच्चों ने फैन्सी ड्रेस, नृत्य, भाषण और गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी मनोहारी बना दिया। महिलाओं ने भी अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन खुशबू प्रफुल्ल अग्रवाल और ऋतिका दीपेश अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन मोनिका संजय गौतम एवं कीर्ति कपिल खंडेलवाल द्वारा किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनीता सुरेश अग्रवाल, सचिव संगीता राधेश्याम अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पूजा निलेश अग्रवाल के विशेष योगदान से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए और प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी वितरित किए गए। महिला मंडल ने बताया कि मुख्य अग्रसेन जयंती समारोह 22 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें शोभायात्रा एवं अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे।
नगर मंडल ने संयोजक-सहसंयोजक को दायित्व सौंपकर बनाई कार्यक्रम की रूपरेखा

