Blood Donation-रक्तदान शिविर का आयोजन, 77 यूनिट रक्त संग्रहित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                             सुंदरकांड मंडल ने किया आयोजन

Blood Donation/मुलताई “रक्तदान महादान” के संदेश को सार्थक करते हुए आज सुंदरकांड मंडल गांधी चौक द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 77 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित होता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। साथ ही रक्तदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। सुंदरकांड मंडल द्वारा आयोजित इस पहल की नगर में सराहना हो रही है और इसे समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Read Also: भविष्य से भेंट कार्यक्रम में SDM ने विद्यार्थियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

Leave a Comment