Breaking News : शराब के नशे में पति ने दी जान, घर में फांसी लगाकर दी जान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Breaking News :- कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत एक 24 वर्षीय मजदूर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अर्जुन सलामे के रूप में हुई है l जो डोली ढाना चौकी पाढर का निवासी था।

घटना मंगलवार शाम की है, अर्जुन अत्यधिक नशे की हालत में घर पहुंचा था। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद आज बुधवार शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Read Also – Betul News Today : कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने वाले मकान मालिक पर कार्रवाई

अर्जुन की 2 साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार, अर्जुन की शादी 2 साल पहले हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है। वह मजदूरी करता था और शराब का आदी था। पुलिस अभी आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Comment