CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, देखें पूरी जानकारी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

CBSE Exam 2025 :- CBSE की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 फरवरी तक चलने वाली हैं। इसके बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। जिसे प्राइवेट छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं नियमित छात्रों को उनके स्कूलों में एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2025 में जारी कर दिए जाएंगे।

CBSE ने इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। शेड्यूल के मुताबिक एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव रहेगा। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। विषयवार डेटशीट पहले ही आ चुकी है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त होगी। पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए अनुमान है कि नतीजे मई 2025 में घोषित कर दिए जाएंगे। सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में आयोजित की जा सकती है।

क्यों जरूरी है एडमिट कार्ड? (CBSE 10th 12th Board Exam Admit Card)

 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसमें छात्रों का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, स्कूल कोड, परीक्षा केंद्र का नाम और कोड, विषयों के नाम और उनके कोड, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस उपलब्ध होती है। इसके बिना छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 

Read Also – Gold Rate Today : सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, जानें अपने शहर का ताजा भाव –

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (Steps to Download)

  • सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर परीक्षा संगम पोर्टल के ऑप्शन को चुनें।
  • प्री-एग्जाम एक्टिविटी के लिंक पर क्लिक करें। यहाँ एडमिट कार्ड के ऑप्शन को चुनें।
  • स्कूल कोड, रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

Leave a Comment