Chaitra Navratri 2026: मां तुलजा भवानी का स्थापना दिवस आज

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                         विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

Chaitra Navratri 2026/मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई के खरसाली रोड स्थित मां तुलजा भवानी मंदिर परिसर में मंगलवार को माता रानी का स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मां तुलजा भवानी क्षत्रिय मराठा समाज समिति के वामन जगताप, नागोराव जगताप, सुनील वानखेड़े, महादेव राउत, रंजीत खंडागले एवं सोनू जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष 24 मार्च को स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी मंगलवार को यह आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में मां तुलजा भवानी का यह दूसरा मंदिर है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष आस्था जुड़ी हुई है। स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह 9 बजे से हवन-पूजन, 11 बजे महाआरती, दोपहर 12:30 बजे से भंडारा प्रसादी एवं रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Read Also: महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

उन्होंने बताया कि मां तुलजा भवानी मराठा समाज के साथ-साथ कुनबी, साहू, बरई एवं खटीक समाज के श्रद्धालुओं की भी कुलदेवी हैं। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

Leave a Comment