Chanakya Niti :- आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया है। अगर आचार्य चाणक्य की बातों का पालन किया जाए तो जीवन में किसी के साथ धोखा नहीं हो सकता। आचार्य चाणक्य ने सफलता और मित्रता के बारे में भी बात की है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग इन तीन लोगों की मदद करते हैं, वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारते हैं। ऐसे लोग सांप से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं।
जो दुखी रहता हो (Chanakya Niti)
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग हमेशा दुखी रहते हों या जो हमेशा रोते रहते हों, उनके समीप कभी भी नहीं जाना चाहिए। ऐसे लोग हमेशा दूसरों की तरक्की से जलते हैं। ऐसे लोग हमेशा इस कार्य में लगे रहते हैं कि कैसे सामने वालों को नुकसान पहुंचे। ऐसे लोग हर संभव कोशिश करते हैं कि सामने वाला व्यक्ति कैसे बर्बाद हो। चाणक्य कहते हैं, ऐसे लोगों की मदद भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। यदि आप ऐसे लोगों की मदद करते हैं तो, आपके जीवन में भी नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाएगा। ऐसे लोग वास्तव में दुखी नहीं होते बल्कि दुखी होने का दिखावा करते हैं।
Read Also : CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में हुए कई बदलाव, पढ़ें पूरी खबर-
घमंडी व्यक्ति (Chanakya Niti)
आचार्य चाणक्य अपने नीतिशास्त्र में लिखते हैं कि जो लोग घमंडी होते हैं या मूर्ख होते हैं, उनकी भी कभी मदद नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोगों की यदि आप मदद करते हैं तो आपका ही नुकसान होगा। ऐसे लोग मदद करने के बाद भी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। ऐसे लोग आपको कभी भी आगे नहीं बढ़ने देते। मदद करने के बावजूद भी ऐसे लोग हमेशा आपका बुरा ही चाहते हैं। ऐसे लोगों की मदद करना अपने पांव पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है।
चरित्रहीन महिलाएं (Chanakya Niti)
आचार्य चाणक्य के अनुसार चरित्रहीन महिलाओं की भी कभी मदद नहीं करनी चाहिए। यदि आप दुष्ट प्रवृति या चरित्रहीन महिलाओं की मदद करते हैं तो, आगे आप बुरे फंस सकते हैं। चाणक्य कहते हैं कि ऐसी महिलाएं आपकी अच्छाई का गलत फायदा उठा सकती हैं। ऐसी महिलाओं को केवल धन से लगाव होता है। जब तक आप उनकी मदद करते रहेंगे, तब तक सही रहेगा, लेकिन उसके बाद वो आप पर कोई भी गलत इल्जाम लगा सकती हैं। इसलिए भूलकर भी ऐसी महिलाओं की मदद नहीं करनी चाहिए।