सिगरेट कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल, Godfrey Phillips सबसे आगे

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Cigarette companies share:- सिगरेट महंगी हो गई, लेकिन इन्वेस्टर खुश थे। बुधवार को तंबाकू कंपनी के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला। एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद कंपनियों ने कीमतें बढ़ाईं, जिसका सीधा फायदा शेयर मार्केट में दिखा। नतीजतन, सिगरेट कंपनी के शेयरों में 16% की उछाल आई और इस सेक्टर में मार्केट में एक अनोखी रैली देखने को मिली। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। कंपनी का शेयर इंट्राडे में 15.88% उछलकर ₹2,460.45 पर पहुंच गया। दोपहर करीब 2:30 बजे भी शेयर करीब 19% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। पिछले एक महीने में शेयर में 9% से ज्यादा की तेजी आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने मार्लबोरो कॉम्पैक्ट की कीमत ₹9.5 प्रति स्टिक से बढ़ाकर ₹11.5 प्रति स्टिक कर दी है, जिससे अर्निंग्स पर स्टिक (EBIT) में सुधार की उम्मीद है।

ITC Limited और VST Industries में भी तेजी

सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC Limited का शेयर भी लगातार तीसरे दिन बढ़त में रहा और करीब 2% चढ़कर ₹331 के आसपास पहुंच गया। वहीं VST Industries के शेयर में भी करीब 3% तक की तेजी दर्ज की गई। ब्रोकरेज हाउस UBS ने ITC पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है, हालांकि टारगेट प्राइस ₹420 से घटाकर ₹395 कर दिया है। मौजूदा स्तर से इसमें अब भी करीब 21% की संभावित तेजी का अनुमान जताया गया है।

Aaj ka Gold Silver Rate: सोना-चांदी में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम का भाव

कीमतों में कैलिब्रेटेड बढ़ोतरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनियों ने प्रीमियम सिगरेट सेगमेंट में कीमतों का पूरा बोझ ग्राहकों पर डाल दिया है, जबकि 64mm और 69mm जैसे प्राइस-सेंसिटिव सेगमेंट में सीमित बढ़ोतरी की गई है। उदाहरण के तौर पर, 84mm KSFT सिगरेट की कीमत ₹17 से बढ़ाकर ₹24 प्रति स्टिक किए जाने की चर्चा है। यह रणनीति वॉल्यूम पर असर को कम रखते हुए मार्जिन और EBIT ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनियों का मार्जिन सुरक्षित रखना निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि अगर वॉल्यूम स्थिर रहे, तो यह सेक्टर आगे भी मजबूत प्रदर्शन कर सकता है।

Leave a Comment