Countries Banned Social Media :- ऑस्ट्रेलिया का एक नया कानून इन दिनों काफी चर्चा में है। इसी कड़ी में खबर सामने आ रही है कि क्या भारत में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया जाएगा? इस पर आईटी सचिव एस कृष्णन ने पर्दा उठाया है। साथ ही, आइए जानते हैं कि दुनिया के कौन-कौन से देश सोशल मीडिया से जुड़ चुके हैं?
ऑस्ट्रेलिया का कानून (Banned Social Media )
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस बीच भारत सरकार ने भी डिजिटल पर्सनल डेटा जर्नल (DPDP) ड्राफ्ट पेश किया है। इस एक्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से पहले बच्चे अपने माता-पिता से जानकारी लेंगे।
क्या भारत में बैन होगा सोशल मीडिया?
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एस कृष्णन ने कहा कि ये चीजें समाज को खुद तय करनी चाहिए। भारत में बच्चे ऑनलाइन काफी कुछ सीखते हैं। ऐसे में उनकी पहुंच को ही बंद कर देना अच्छा तरीका नहीं है। यह एक सामाजिक मसला है। पहले इस पर सामाजिक सहमति होगी तभी सरकार इस तरफ कदम आगे बढ़ाएगी। हालांकि अभी सरकार ने सोशल मीडिया को बैन करने पर विचार नहीं किया है।
Read Also : Redmi 14C 5G आज भारत में लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर्स…
किन देशों में बैन है सोशल मीडिया? (Banned Social Media )
बता दें कि जहां ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स पर पाबंदी लगाई है। वहीं दुनिया के 10 देशों में फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर जैसे ऐप्स या तो पूरी तरह बैन हैं या फिर इनके इस्तेमाल पर पाबंदियां लगी हैं। इस लिस्ट में उत्तर कोरिया, चीन, ब्राजील, सऊदी अरब, ईरान, तुर्की, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्त्र और वियतनाम का नाम शामिल है।
देश | सोशल मीडिया बैन करने का कारण |
उत्तर कोरिया | सोशल मीडिया पूरी तरह से बैन, इंटरनेट के इस्तेमाल पर भी पाबंदी। |
चीन | फेसबुक, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया बैन, वीचैट को सरकार मॉनिटर करती है। |
ब्राजील | फेक न्यूज फैलाने की वजह से सरकार ने ट्वीटर पर बैन लगा दिया है। |
ईरान | राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर ईरान में फेसबुक, ट्वीटर और यूट्यूब पूरी तरह से बैन है। |
सऊदी अरब | सोशल मीडिया पर सरकार की पैनी नजर रहती है। शाही परिवार और इ |
तुर्की | ट्वीटर, यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप्स पर सेंसरशिप लगाई गई है। |
रूस | सोशल मीडिया पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा महसूस होने पर इंटरनेट सुविधा भी बंद की जा सकती है। |
संयुक्त अरब अमीरात (UAE | साइबर क्राइम कानून बेहद सख्त है। सरकार और इस्लाम के खिलाफ बोलने वालों की गिरफ्तारी हो सकती है और हर्जाना भी देना पड़ा सकता है। |
मिस्त्र (Egypt) | मिस्त्र में भी सोशल मीडिया पर सख्त पाबंदियां लगी हैं। |
वियतनाम | सरकार के खिलाफ कुछ लिखने से गिरफ्तारी हो सकती है। |