पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई
Crime News/मुलताई। नगर के शास्त्री वार्ड बेलदार मोहल्ले में पुलिस द्वारा रविवार रात्री एक युवक को अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा है। युवक के पास से साढ़े तीन लीटर अवैध शराब कीमत लगभग 8 हजार 750 रूपए जब्त की गई। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि रविवार रात लगभग 8.30 बजे मुखबीर की सूचना पर बेलदार मोहल्ले में दबिश दी गई जहां हरीश सतभैये 26 वर्ष द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा तो घेराबंदी करके उसे पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत युवक पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी परिहार ने बताया कि लंबे समय से बेलदार मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिल रही थी जिसके बाद रंगे हाथों एक युवक को शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उन्होने बताया कि पवित्र नगरी में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है इसलिए जहां भी अवैध की शराब बिक्री होते पाई जाएगी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Betul Daily News: विधायक ने होली पर्व पर क्षेत्र के लिए की सुख समृद्धि की कामना

