Crime News- भाजपा पूर्व महामंत्री के आफिस सहित पांच दुकानों के टूटे ताले, हजारों की चोरी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
          एक ही रात में चोर द्वारा पांच जगहों को निशाना बनाने से मचा हड़कंप सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

Crime News/मुलताई। नगर में चोरों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं कि पहले जहां एक दो दिन की आड़ में चोरी की घटनाएं हो रही थी वहीं अब नागपूर रोड कामथ क्षेत्र में एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोर द्वारा हजारों रूपए चोरी करने से पूरे नगर में हड़कंप मच गया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें चोर ताले तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। चोरी की घटना सोमवार अल सुबह 4 से 5 बजे की बताई जा रही है जब एक चोर ने एक के बाद एक पांच दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया जिसमें वह दो दुकानों से नगदी ले जाने में कामयाब रहा वहीं एक शटर का सेंट्रल लाक नही टूटा तथा दूसरी दुकान में कुछ हासिल नही हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर ने सबसे पहले भाजपा पूर्व महामंत्री नमन अग्रवाल के आफिस का ताला तोड़ा तथा वहां काऊंटर में मजदूरों के पेमेंट के लिए रखे 40 से 50 हजार रूपए ले गया। इसके बाद भारत हार्डवेयर पर धावा बोला तथा दो ताले तोड़ने के बाद सेंट्रल लाक नही खुल पाया इसलिए समीप की जय बिल्डिंग मटेरियल के शटर का ताला तोड़कर वहां रखे 15 से 20 हजार रूपए ले गया।

Read Also: महिला के पैर पर से दो बार बस के टायर चले, दर्दनाक मौत

इसके बाद चोर ने पूर्व सैनिक की दुकान के शटर के ताले तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया जहां ग्लास लगा होने से उसे तोड़ दिया जिसकी कीमत 30 से 35 हजार रूपए बताई जा रही है। इसके साथ ही अमरगीत ट्रेडर्स की दुकान में भी चोर शटर के ताले तोड़े लेकिन वहां उसे कुछ नही मिल पाया। चोरी की घटना की शिकायत व्यापारियों द्वारा थाना मुलताई में की गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक ही चोर ताले तोड़ते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि चोर बाईक से आया था तथा लगातार एक के बाद एक पांच दुकानों के ताले तोड़े। पूरे मामले में नगर में लगातार चोरियों से लोगों में रोष देखा जा रहा है वहीं पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि घटना सुबह की है जब वाहनों का आवागमन भी प्रारंभ हो गया था इसके बावजूद चोर आराम से दुकानों के ताले तोड़ता रहा जिसे लेकर लोगों में भय व्याप्त है।

Leave a Comment