Crime News/मुलताई। नाबालिग बालिका का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2026 को एक नाबालिग पीड़िता ने थाना मुलताई पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम मोरगोंदी पांढुर्णा निवासी आरोपी अर्जुन खापरे ने उसके नहाते समय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी अर्जुन खापरे 22 वर्ष के खिलाफ अपराध क्रमांक 171/26 के तहत धारा 77, 78(2), 351(3) बीएनएस, आईटी एक्ट की धारा 66(E), 67(A) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 11, 12, 13, 14 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। निरंतर प्रयासों के बाद मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बस स्टैंड दुनावा से घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी को 23 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Betul Samacha: फोरलेन टोल पर सर्वर डाउन, फास्टैग ठप—वाहनो की मैन्युअल पासिंग से बढ़ी परेशानी
एसपी ने की आमजन से अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की निजता का उल्लंघन करना गंभीर अपराध है। विशेषकर महिलाओं एवं नाबालिगों से संबंधित अश्लील सामग्री बनाना या प्रसारित करना कानूनन दंडनीय है।

