Crime News- पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, वाहन बरामद

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Crime News/मुलताई। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार विगत 30 मार्च को गश्त के दौरान नागपुर नाका क्षेत्र में पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भूरी टी-शर्ट पहने हुए पट्टन रोड से मुलताई की ओर एक मोटर सायकल के साथ घूम रहा है एवं उसे बेचने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अमरावती रोड ब्रिज के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए हुलिये का व्यक्ति काले-स्लेटी रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकल जो बिना नंबर प्लेट एवं सामने का मास्क टूटा हुआ था उसे लेकर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव पिता कवडु भलावी, उम्र 30 वर्ष, जाति गोंड, निवासी बरूड महाराष्ट्र बताया।

वाहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने तथा नंबर प्लेट न होने के कारण वाहन चोरी का संदेह होने पर उक्त मोटर सायकल को मौके पर जप्त किया गया एवं आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया।

Read Also: नपा में मनोनीत 6 एल्डरमैन ने वरिष्ठ भाजपा नेता के निवास पर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

Leave a Comment