Crime News/चिचोली। थाना क्षेत्र में महुआ बीनने को लेकर हुआ विवाद एक युवक की हत्या का कारण बन गया। मामला सिंगरई खापा गांव का है, जहां खेत की मेढ़ पर महुए के पेड़ से महुआ बीनने को लेकर खेत की मेढ से लगे पडोसीयो के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार सिंगरई खापा निवासी खुड्डा पिता गुंडा धुर्वे (48 वर्ष) अपनी मेढ खेत मे महुआ बीन रहा था । इसी दौरान गांव का ही राकेश पिता फूलचंद धुर्वे भी उसी पेड़ के दूसरी ओर महुआ बीन रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद बढ़गया ।
विवाद के दौरान आरोपी राकेश ने डंडे से खुड्डा धुर्वे की जमकर पिटाई कर दी। हमले में आई गंभीर अंदरूनी चोटों के चलते खुड्डा की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मोटरसाइकिल से पहले पुलिस थाना ले गया इसके बाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Accident News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, तीन लोग घायल
मृतक की पत्नी लक्ष्मी धुर्वे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने बताया कि महुआ बीनने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है

