Crime News: भैंस के तबेले में छिपाकर रखी थी 9 बाईक और एक स्कूटी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                              लेंदागोंदी में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Crime News/मुलताई। दुनावा रोड पर स्थित ग्राम लेंदागोंदी में एक युवक ने खेत में बने भैंस के तबेले में 9 बाईक और एक स्कूटी छिपाकर रखे थे। मुखबीर की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगा जिसे घेराबंदी करके जब वाहनों के कागजात पूछे गए तो वह नही बता सका। पुलिस द्वारा आरोपी पंकज पिता हीराचंद पंवार उम्र 31 वर्ष पर वाहनों को जब्त कर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि भैंस के तबेले में अलग अलग कंपनियों की बाईक और एक स्कूटी मिली है जिनके कागजात आरोपी के पास नही मिले जिससे स्पष्ट है कि उक्त वाहन चोरी करके लाए गए हैं। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली थी जिसके आधार पर ग्राम लेंदागोंदी में स्थित खेत में बने तबेले में वाहन नजर आए। वाहनों की कीमत लगभग 6 लाख 60 हजार बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार जब्त की गई बाईकों में बाईक सीडी 100 एमपी 28 एनडी 3028, हीरो कंपनी की बिना नंबर, हीरो एचएफ डीलक्स एमपी 28 एमयू 2253, सुपर स्प्लेंडर बिना नंबर, पैशन प्रो एमपी 28 एन 8799, स्कूटी क्रमांकएमपी 48 एम जेड 1562, स्प्लेंडर प्लस एमपी 28 एनएफ 2384, एचएफ डीलक्स एमपी 28 सी 1733, बजाज प्लेटिना एमपी 28 एमजेड 7170 तथा एचएफ डीलक्स एमपी 28 एमआर 0613 जब्त की गई है। उक्त कार्रवाइ मे थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Betul Samachar: मजदूर नहीं लाने के विवाद में युवक से मारपीट, आरोपी का पैदल जुलूस निकाला

Leave a Comment