Crime News/मुलताई। मुलताई पुलिस द्वारा बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। थाना मुलताई क्षेत्र में जून और अप्रैल माह में तीन अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी हुई थीं। 6 जून को न्यायालय परिसर से एक, 24 अप्रैल को बालाजी सर्विस सेंटर के पीछे से दूसरी और 16 जून को जलाराम मंदिर के सामने से तीसरी मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टोल नाकों की जांच की। गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी राहुल ठाकरे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने तीनों चोरी स्वीकार कीं। लगातार बाइक चोरी होने से मुलताई के लोगों में असंतोष व्याप्त था। पुलिस द्वारा लगातार चोर की तलाश की जा रही थी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे, अब पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया है।आरोपी राहुल ठाकरे बैतूल जिले के ग्राम सातनेर का रहने वाला है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक अरविंद पटेल और पुष्पराज की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
Betul Samachar: सड़क के गड्ढों से उछलने वाले कीचड़ से दुकानदार परेशान

