Crime News: भैंसदेही पुलिस ने 4 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                      न्यायालय में किया पेश

Crime News/भैंसदेही(मनीष राठौर):- भैंसदेही पुलिस ने चार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश पर थाना स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विक्की पिता अमर चौहान उम्र 30 साल
  2. पवन पिता दशरथ सूर्यवंशी उम्र 25 साल
  3. दिनेश पिता गड़पति झारखंडे उम्र 32 साल
  4. अमरलाल पिता भंगी चौहान उम्र 50 साल

सभी आरोपी पोखरनी के निवासी हैं।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्यवाही में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही –

  • थाना प्रभारी भैंसदेही – निरीक्षक सरविंद धुर्वे
  • सहायक उप निरीक्षक – अजय भाट
  • प्रआर. 291 संतोष, प्रआर. 175 परसराम
  • आरक्षक – 683 नरेंद्र, 589 सुनील, एवं म.आर. 320 अंकिता शर्मा

Read Also:- Betul Samachar:- राष्ट्रीय खेल दिवस शास. उ. मा. वि. बिसनूर

पुलिस अधीक्षक ने की सराहना

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा इस कार्यवाही के लिए पुलिस टीम की सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि बैतूल पुलिस फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सतर्कता से अभियान संचालित कर रही है, ताकि न्याय व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

Leave a Comment