Crime News- बस स्टैंड पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत, आरोपी फरार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत, आपसी विवाद में हुई घटना, आरोपी अब भी फरार

Crime News/मुलताई। नगर के बस स्टैंड पारेगांव रोड स्थित श्री होटल के पास रविवार रात्रि लगभग 8 बजे आपसी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में घायल युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, खरसाली निवासी आदित्य टेकाम पिता राजू टेकाम को किसी युवक ने आपसी विवाद के चलते चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल आदित्य को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आदित्य ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी सतीश उइके ने बताया कि चाकूबाजी पारेगांव रोड स्थित श्री होटल के पास हुई थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है

डहुआ की रामलीला में सूर्पनखा नाक कटाई की हुई लीला

Leave a Comment