तीन साल फरार ईनामी अपहरणकारी को पीथमपुर से दबोचा SDOP भैसदेही के नेतृत्व में आठनेर पुलिस की सायबर रणनीति से सफलता, POCSO व बलात्कार के आरोपी गोवर्धन बैरागी गिरफ्तार
Crime News/भैंसदेही/मनीष राठौर :- पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर एसडीओपी भैसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तीन वर्षों से फरार ईनामी आरोपी गोवर्धन बैरागी को पीथमपुर (धार) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर अपहरण, बलात्कार, POCSO एक्ट तथा SC-ST एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सायबर सेल की लोकेशन ट्रैकिंग और मुखबिर सूचना के दम पर टीम ने आरोपी को धर दबोचा।गंभीर अपराध में लंबे समय से वांछितपुलिस थाना आठनेर जिला बैतूल के अपराध क्रमांक 549/23 में आरोपी गोवर्धन पिता कालूदास बैरागी (उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम पनाला, थाना नलखेडा, जिला आगर-मालवा, मध्यप्रदेश) के विरुद्ध धारा 363 भादवि, इजाफा धारा 366, 376(2)एन भादवि, 5एल/6 POCSO एक्ट, 3(2) व्ही, 3(1)(डब्ल्यू-आई आई) SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज है। तीन वर्षों से फरार चल रहे इस ईनामी आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। मुखबिरों से प्राप्त सूचना और सायबर सेल की ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की लोकेशन पीथमपुर जिला धार में फिक्स हुई।सायबर ट्रैकिंग से दबिश, आरोपी गिरफ्तारएसडीओपी भैसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना होकर पीथमपुर पहुंची।
Read Also: बिजली की समस्याओं को लेकर बानूर के ग्रामीणों ने अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
लोकेशन पर रेकी करने के बाद दबिश देकर आरोपी गोवर्धन बैरागी को धर दबोचा गया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना आठनेर लाया गया। सोमवार को उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस सफलता से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।टीम के सदस्यों की सराहनीय भूमिकाउक्त अभियान में एसडीओपी भैसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के अलावा उपनिरीक्षक वहीद खान, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, प्रधान आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक बलराम, आरक्षक मंगलेश चौधरी एवं सैनिक अमित की भूमिका अहम रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम के प्रत्येक सदस्य को बधाई दी है तथा भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।इस गिरफ्तारी से न केवल आठनेर थाना क्षेत्र अपराधमुक्ति की दिशा में मजबूत हुआ है, बल्कि अन्य फरार अपराधियों के लिए भी चेतावनी का संदेश है।

