Crime News: महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरियों को अंजाम देने वाला शातिर चोर धराया

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                    पुलिस ने किया चार चोरियों का खुलासा, 4 लाख से अधिक का सामान बरामद

Crime News/मुलताई। मंहगी से मंहगी शराब सहित अन्य मंहगे शौक पूरे करने के लिए जगह जगह चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार चोरियों का खुलासा किया है। शातिर चोर के पास से लगभग 4 लाख से अधिक का सामान बरामद किया गया है जिसमें दो बाईक, लेपटाप सहित सोने के आभूषण शामिल हैं। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी करण उर्फ आलोक उर्फ जय पिता शांतिलाल झारखंडे उम्र 29 वर्ष निवासी आमाडोह द्वारा नगर में चार स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। आरोपी साईंखेड़ा थाना का निगरानी बदमाश है तथा तीन माह पहले ही जमानत पर छूटा है जिसके बाद उसने फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार शातिर चोर मंहगी शराब सहित मंहगे शौक रखता है जिसके लिए लगातार चोरी करता है।

आरोपी के पास से चार लाख से अधिक का सामान बरामद

पुलिस द्वारा आरोपी के पास से एक पल्सर बाईक, सीडी डिलक्स बाईक, 1 सोने की अंगुठी, 1 सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड़ सोने की झुमकी, 26 नगर सोने के मोती, 1 जोड़ चांदी की पायल, 1 एचपी कंपनी का लेपटाप मिलाकर कुल 4 लाख 7 हजार का सामान जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परमार, सहायक उप निरीक्षक श्रीराम मांडवी, एमएल गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज अजनेरिया, पुष्पा धुर्वे, आरक्षक अरविंद पटेल, विवेक चौरे, प्रिंस अहिरवार, नरेन्द्र कुशवाह, अजय सेवाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुलताई पुलिस टीम की सफलता पर पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र जैन द्वारा टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Read Also: Betul Daily News- समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों में नाराजगी

नगर के चार स्थानों पर दिया चोरी की घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार शातिर चोर करण ने नगर में चार स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसमें पहले प्रकरण में राहुल पिता कृष्णकांत भावसार पटेल वार्ड की पल्सर बाईक चुराई, इसके बाद सुनील पिता जयसिंह गिन्नारे निवासी पारेगांव की सीडी डिलक्स बाईक चुराई। तीसरे प्रकरण में अनिल भादे संतरा मंडी मुलताई के सूने मकान से सोने चांदी के जेवरों पर हाथ साफ किया तथा चौथे प्रकरण में जगदीप पिता मयाराम वेलवंशी ताप्ती वार्ड मुलताई के निवास से लेपटाप की चोरी की।

Leave a Comment