भैंसदेही पुलिस की दोहरी सफलता: हत्या आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बालिका दस्तयाब बैतूल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Crime News/भैंसदेही/मनीष राठौर:- भैंसदेही थाना पुलिस ने दो महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। डेढ़ माह से फरार हत्या के आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया, वहीं छह माह पुराने अपहरण मामले में नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।हत्या के फरार आरोपी को महाराष्ट्र से दबोचाघटना का विवरण 15 नवंबर 2025 को फरियादी बबली इवने ने थाना भैंसदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा हेमराज इवने ने मारपीट कर दादा रमसा इवने की हत्या कर दी। प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू हुई। आरोपी हेमराज पर पुलिस अधीक्षक विवेक जैन द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट के मामले में स्थायी वारंट भी लंबित था।

गिरफ्तारी की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक विवेक जैन के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और अनुविभागीय अधिकारी भूपेन्द्र सिंह मौर्य के नेतृत्व में थाना प्रभारी ने विशेष अभियान चलाया। डेढ़ माह की मशक्कत के बाद आरोपी हेमराज पिता रमसा इवने निवासी ग्राम माथनी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कमरे, आर-22 छोटेलाल, आर-262 तनवीर, आर-600 सोनू, आर-426 मनोज और साइबर सेल बैतूल के आर दीपेन्द्र की भूमिका सराहनीय रही।छह माह पुराने अपहरण मामले में नाबालिग बालिका सुरक्षित अपहरण की रिपोर्ट 24 जून 2025 को फरियादी ने थाना भैंसदेही में शिकायत की कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया। अपराध क्रमांक 269/2025 धारा 137(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज हुआ।

Betul Samachar News: हिवरखेड़ में 22 लाख के विकास कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन

विशेष टीम की सक्रियता
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और अनुविभागीय अधिकारी भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश सातनकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण और सक्रिय तलाशी से 30 दिसंबर 2025 को अपहर्ता के साथ नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया गया। उसे विधि अनुसार परिजनों को सौंप दिया गया।सराहनीय योगदान निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल, आर-490 नारायण और महिला आरक्षक 319 जिया की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment