गोवंश से भरा वाहन पकड़ाया, गोवंश तस्करी नाकाम

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                    बजरंग दल मुलतापी व बजरंग सेना ने आधी रात को पीछा का वाहन पकड़ा

Crime News/मुलताई। सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गो वंश भरकर महाराष्ट्र जा रहे वाहन का पीछा कर भारी मशक्कत के बाद वाहन पकड़ा जिससे बजरंग दल मुलतापी व बजरंग सेना छिन्दवाड़ा के प्रयास से गो वंश तस्करी नाकाम हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कामथ चौक नागपुर रोड़ शिव मंदिर के पास गो वंश भरे वाहन को पकड़ा गया जिसमे 12 गोवंश क्रूरता पूर्वक बांधकर महाराष्ट्र के कत्ल खाने ले जाए जा रहे थे। प्राप्त जा करो के अनुसार छिन्दवाड़ा के बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने करीबन 70 किलोमीटर तक वाहन का पीछा कर मुलताई के कार्यकर्ताओं के सहयोग से कामथ में वहां पकड़ा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई इसके बावजूद गो वंश तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गए। बजरंग सेना और बजरंग दल मुलतापी के प्रखंड संयोजक बजरंगी दिपांशु साहू, प्रखंड अध्यक्ष प्रविण राउत, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख पंकज बिहारे, बालउपासना प्रमुख आशिष डाहरे, जिला सहसंयोजक भुपेश साहू प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख जतिन डोहरे, गौ सेवक सागर बजरंगी प्रसार प्रचार प्रमुख शुशील श्रीवार को गो वंश से भरे वाहन पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। कार्यकर्ताओं ने घायल गो वंश का उपचार करा के गोशाला भिजवाया गया।

Betul Ki Khabar- वर्षों से बंद पड़ी सीवर लाईन का कार्य प्रारंभ करने की मांग

Leave a Comment