Crime News/मुलताई। ग्रामीण अंचल में एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों के द्वारा विगत 8 फरवरी को थाना मुलताई में शिकायत करते हुए बताया गया था कि गणेश पिता श्रीराम यादव 22 वर्ष निवासी वंडली द्वारा बार बार पत्र देकर नाबालिग पर दबाव बनाया जा रहा है तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपित द्वारा बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड भी की गई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया जिसके बाद आरोपित की तलाश की गई। पुलिस के अनुसार घेराबंदी करने के बाद वंडली में आरोपित को पकड़ा गया।
Read Also: गांव-गांव में सार्वजनिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए होगा सामुदायिक भवन का निर्माण

