गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Crime News/मुलताई। मुलताई थाने में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 से 12.30 के बीच दुष्कर्म के आरोप में लाए गए आरोपी ने लॉक अप मे फांसी लगा ली जिसे गंभीर हालत में पुलिस ने पहले मुलताई अस्पताल फिर बैतूल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मामले की गंभीरता को लेकर एएसपी कमला जोशी मुलताई थाने पहुंची जहां सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने ओढ़ने वाली चादर काट कर रस्सी जैसी बनकर उसका फंदा बनाया था जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। इधर बताया जा रहा है कि आरोपी को बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गुरुवार रात थाने लाया गया था जहां वह नशे में धुत्त नजर आ रहा था। पूरे मामले में उल्लेखनीय है कि थाने के लॉक अप मे जहां आरोपी पुलिस की निगरानी में रहते हैं वहां आरोपी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करना पुलिस की गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।
Betul Ki Khabar: 10 वर्षीय पुत्री से किया पिता ने दुष्कर्म, मां की शिकायत पर प्रकरण दर्ज
घटना के संबंध में जब एसडीओपी एस के सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटना की जानकारी दी जाएगी।

