Divyanka Tripathi के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी? एक्ट्रेस ने खुद किया कंफर्म

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Divyanka Tripathi Pregnancy:- टीवी की पॉपुलर और पसंदीदा एक्ट्रेस Divyanka Tripathi एक खास वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. अपनी शानदार एक्टिंग और सादगी से दिल जीतने वाली दिव्यांका अब अपनी जिंदगी के नए और खूबसूरत पड़ाव में कदम रखने जा रही हैं. शादी के 10 साल बाद वह और उनके पति Vivek Dahiya जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, जिसकी खुशखबरी ने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है.

6 महीने तक छुपाई खुशखबरी

हाल ही में विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह करीब 6 महीने तक इस खुशखबरी को छुपाने में कामयाब रहीं. इस दौरान वह बहुत कम ही बाहर निकलती थीं, ताकि यह खबर सामने न आए.

व्हाइट कलर की ड्रेस में दिव्यांका त्रिपाठी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. साथ ही लुक को एकदम सिंपल ही रखा है. एक्ट्रेस ने मैचिंग पर्ल इयररिंग और नेकलेस पेयरअप किया. जिसके साथ वेवी हेयरस्टाइल में दिखाई दीं. वहीं, विवेक दहिया ने भी व्हाइट शर्ट और पैंट पहनी. वो पत्नी के साथ ट्विनिंग करते दिख रहे हैं.

मिड जून में है ड्यू डेट

दिव्यांका ने बताया कि उनकी डिलीवरी मिड जून के आसपास हो सकती है. उन्होंने कहा कि वह और विवेक लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे और अब यह सपना पूरा होने जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के सभी लोग इस खबर से बेहद खुश हैं.

दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं. पर कुछ वक्त से लाइमलाइट से भी दूर-दूर ही नजर आ रही थीं. उनकी डिलीवरी मिड जून में ही होने वाली है. इसी बीच उनके मैटरनिटी फोटोशूट ने हर किसी का दिल जीत लिया है.

नए नाम के साथ सामने आई Salman Khan की ‘Battle Of Galwan’, पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

कैसे बाहर आई खबर?

एक्ट्रेस ने बताया कि यह खबर तब बाहर आई, जब विवेक दहिया एक इवेंट में गए थे. वहां कुछ लोगों ने दिव्यांका के लंबे समय से पब्लिक में नजर न आने को लेकर सवाल पूछे. इसके बाद धीरे-धीरे यह खबर फैलने लगी और सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई.

मुंबई में होगी डिलीवरी

दिव्यांका ने बताया कि उनकी डिलीवरी मुंबई में ही होगी. फिलहाल परिवार में बच्चे को लेकर काफी उत्साह है और सभी लोग इसके लिए तैयारियां कर रहे हैं.

Divyanka Pregnant: टेलीविजन की दुनिया का पॉपुलर चेहरा दिव्यांका त्रिपाठी लंबे वक्त से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. पहले एक्ट्रेस ने इन खबरों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया था. पर फाइनली अब वो मां बनने वाली हैं. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने फैन्स को गुड न्यूज दे दी है.

Leave a Comment