कम कीमत में बड़ा सरप्राइज: Dubstep Buzz X12 Love Edition 599 रुपये में, वैलेंटाइन डे स्पेशल लॉन्च

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Dubstep Buzz X12 TWS:- Dubstep ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपने नए वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Dubstep Buzz X12 Wireless Earbuds Love Edition को मार्केट में पेश किया है, जिसे खास तौर पर इस रोमांटिक सीजन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह स्पेशल एडिशन ईयरबड्स फिलहाल एक्सक्लूसिव तौर पर Instamart पर उपलब्ध कराए गए हैं।

वैलेंटाइन गिफ्टिंग को खास बनाने के लिए कंपनी ने इन ईयरबड्स को पैशन-रेड कलर फिनिश के साथ पेश किया है, जिसमें मेटैलिक एक्सेंट्स का स्टाइलिश टच दिया गया है। इसका यूनिक और एक्सप्रेसिव डिजाइन इसे युवाओं के लिए एक ट्रेंडी और आकर्षक गिफ्ट ऑप्शन बनाता है। लुक और डिजाइन के साथ-साथ कंपनी ने इसमें दमदार ऑडियो परफॉर्मेंस और मॉडर्न फीचर्स भी शामिल किए हैं, ताकि यूजर्स को शानदार साउंड एक्सपीरियंस मिल सके।

Nu Republic का कहना है कि Dubstep Buzz X12 Love Edition उन लोगों के लिए परफेक्ट चॉइस है जो इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर या खास दोस्त को स्टाइलिश और टेक-फ्रेंडली गिफ्ट देना चाहते हैं। कंपनी ने इसे लिमिटेड सीजनल एडिशन के तौर पर लॉन्च किया है, जिससे इसकी एक्सक्लूसिविटी और भी बढ़ जाती है। अब आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।

Realme P4 Power की पहली सेल शुरू: 10,000mAh बैटरी वाले इस धांसू फोन पर मिल रहे तगड़े ऑफर्स

फीचर्स

डबस्टेप बज X12 वायरलेस ईयरबड्स लव एडिशन को Bluetooth v5.4 सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसमें कंपनी की X-Bass टेक्नोलॉजी दी गई है। जो डीप बास और क्लियर वोकल्स का अनुभव दे सकती है। कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इनमें Environmental Noise Cancellation यानी ENC फीचर भी दिया गया है। जिसकी मदद से शोर वाले माहौल में भी कॉल्स साफ सुनाई दे सकते हैं। इन ईयरबड्स में 60 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम, इंट्यूटिव टच कंट्रोल्स और ऑल-डे कम्फर्टेबल फिट मिलता है। जो इन्हें रोज के इस्तेमाल और गिफ्टिंग के लिए बढ़िया ऑप्शन बनाता है।

कीमत

डबस्टेप बज X12 वायरलेस ईयरबड्स लव एडिशन को सीमित समय के लिए Instamart पर सिर्फ 599 रुपये के ऑफर प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यदि आप गिफ्ट देने के लिए कोई सस्ता विकल्प खोज रहे हैं तो इन्हें चुन सकते हैं।

Leave a Comment