1 लाख में बिकता है एक बकरा, इसके पालन से खचाखच भरेगी तिजोरी, जानिये मुनाफे वाले बकरे की नस्ल की जानकारी

By Shrikant Tripathi

Published on:

Follow Us

बकरी एक छोटा जानवर होता है। जिसका पालन पोषण करना आसान होता है। लेकिन कमाई इससे तगड़ी हो जाती है। इसीलिए ज्यादातर किसान खेती-किसानी के साथ-साथ बकरी पालन भी कर लेते हैं। लेकिन कुछ लोग व्यावसायिक तौर पर भी बकरी पालन करते हैं। जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। लेकिन बढ़िया नस्ल के बकरे बकरियों का पालन करके ज्यादा कमाई की जा सकती है। तो चलिए आज हम एक ऐसी बकरी के बारे में जानने वाले हैं जिसका पालन दूध और मांस दोनों के लिए किया जाता है।

मुनाफे वाले बकरे की नस्ल

दरअसल, यहां पर हम जखराना बकरी की बात कर रहे हैं। यह बकरी मुख्य तौर पर राजस्थान में पाली जाती है। इसका पालन दूध और मीट के लिए खास तौर पर किया जाता है। जखराना नस्ल के बकरे और बकरियां ऊंचे दामों पर बिकते हैं। जिससे इनका पालन करके पशुपालक मालामाल हो जाते हैं। चलिए जानते हैं जखराना बकरी और बकरे की वजन की जानकारी।

1 लाख में बिकता है एक बकरा, इसके पालन से खचाखच भरेगी तिजोरी, जानिये मुनाफे वाले बकरे की नस्ल की जानकारी

Read Also: Nokia 7610 Pro Max 5G: आ गया खुबसूरत लुक और 100mp कैमरा के साथ Nokia का ये छोटू सा 5g स्मार्टफोन, सबका दिल आ गया इसपे

जखराना बकरे की खासियत

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए जखराना बकरी की खासियत।

  • जखराना बकरी की खासियत के बात करें तो इस नस्ल के बकरे और बकरियां लंबे और ऊंचे होते हैं।
  • जिसमें जखराना बकरी के वजन के बात की जाए तो करीब 45 किलो तक होती है। जबकि बकरा 55 से लेकर 60 किलो तक में मिल जाते हैं। यानी कि इनका अच्छा खासा वजन होता है।
  • जखराना बकरा की कीमत ₹100000 तक भी पहुंच जाती है। इस नस्ल की बकरी काले रंग की होती है पर मुंह पर सफेद धब्बे होते हैं।
  • जखराना नस्ल की बकरियां दूध भी बढ़िया देती है। जिसमें ढाई से तीन किलो दूध इनसे मिल जाता है।

Shrikant Tripathi

मेरा नाम Shrikant Tripathi है मैं लगातार 2 वर्षो से डिजिटल मीडिया में कार्य कर रहा हूँ। betultalk.com के साथ मैं पिछले 1 वर्ष से जुड़ा हूँ. खेती और देश की मुख्य खबरों में मेरी विशेष रूचि है. देश की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए betultalk.com के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment