Farming News: खेती को मुनाफे का धंधा बनाने के लिए किसान लगातार नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। किसानों का यह नवाचार अब रंग भी ला रहा है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक झिरा गांव के एक किसान ने यूट्यूब के जरिए प्राकृतिक खेती करना सीखा। यह किसान पिछले 5 सालों से प्राकृतिक खेती कर रहा है। प्राकृतिक खेती कर वह हर साल लाखों रुपए कमा रहा है। तो अब यह किसान जिले में लोगों को भी प्राकृतिक खेती की ओर जोड़ रहा है। जिससे खेतों में अच्छा उत्पादन होने लगा है। उन्हें अच्छी बचत भी हो रही है।
हर साल 1 लाख से ज्यादा की कमाई
किसान सुपडू चौहान ने बताया कि मेरा पूरा परिवार 30 साल पहले पारंपरिक खेती करता था। जिससे हमें कम बचत होती थी। लेकिन मैंने यूट्यूब से केले की प्राकृतिक खेती करना सीखा और घर पर ही खाद बनाना शुरू किया। जिससे अब मैं हर साल 1 लाख रुपए से ज्यादा कमा रहा हूं। मैं 5 एकड़ में केले की प्राकृतिक खेती करता हूं। अब मेरे साथ दूसरे किसान भी जुड़ने लगे हैं। मैं यह खाद खेतों में तीन बार डालता हूं। इसमें मैं ज्यादातर गाय के गोबर और पेड़-पौधों की पत्तियों का इस्तेमाल करता हूं। 2 गुना कीमत पर बिकता है केला
लोग प्राकृतिक केला खाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए इस केले की सबसे ज्यादा मांग है। इसकी कीमत भी सामान्य केले से दोगुनी है। यह केला करीब ₹2.5 से ₹3000 प्रति क्विंटल बिकता है। यह केला मीठा और स्वादिष्ट होता है। इसलिए लोग इसे सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं।